आगा खान पैलेस महाराष्ट्र राज्य के पुणे शहर में स्थित एक प्रसिद्ध और ऐतिहासिक स्थल है| इस महल को इतिहास में बोहोत महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है| इस खूबसूरत महल का निर्माण प्रसिद्ध शासक मोहम्मद शाह आगा खान 3 ने 1892 में करवाया था| और यह महल लगभग १९ एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है| आइये हम इस आगा खान पैलेस के इतिहास के बारे में पूरी जानकारी लेते है|
आगा खान पैलेस का इतिहास | Aga khan palace history
इस आगा खान पैलेस को स्वतंत्रता के दिनों में एक महत्वपूर्ण स्थान मिला है| यह से स्वतंत्र भारत के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है| ये वही महल है जहाँ महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी, सरोजिनी नायडू और महादेव देसाई को बंदी बनाया गया था| इसी के दौरान महात्मा गांधीजी की पत्नी कस्तूरबा गांधी और महादेव देसाई की मृत्यु हो गयी| और उन्हें इसी महल के परिसर में दफनाया गया| इस महल में करीब 2 साल तक भारत के स्वतंत्र सैनानियों को कैद करके रखा गया था| इस महल का एतिहासिक महत्त्व को देखते 2003 me भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने इसे “गांधी राष्ट्रीय स्मारक” के रूप में घोषित किया|
इस महल में घूमने और देखने के लिए आज भी महात्मा गाँधी और उनकी पत्नी कस्तूरबा गाँधी जी के कई सामान का संग्रह मौजूद है| महल के अंदर महात्मा गाँधी, उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी और उनके कुछ साथियो की प्रतिमाये, तस्वीरें और बोहोत सी कलाकृती लगाई हुई है| साथ ही यहां पे महात्मा गांधी जी का वो कमरा भी मौजूद है जहा वो रहते थे| इस आगा खान पैलेस में हर साल गांधी मेमोरियल सोसाइटी द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है| इस प्रोग्राम में दूर दूर से लोग शामिल होते है|
आगा खान पैलेस घूमने का समय | Aga Khan Palace Timing :
आगा खान पैलेस सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम को 5:30 बजे तक खुला रहता है।
आगा खान पैलेस का प्रवेश शुल्क | Aga khan Palace Entry Fee :
आगा खान पैलेस का प्रवेश शुल्क हर एक भारतीय व्यक्ति के लिए 5 रूपये और विदेशी व्यक्ति के लिए 100 रखा गया है|
आगा खान पैलेस कैसे पहुंचे | How to reach Aga khan palace
आगा खान पैलेस यह पुणे स्टेशन से लगभग 10 किलोमीटर दूर नगर रोड पर स्थित है| यहाँ आप सिटी बस या फिर ऑटोरिक्षा की मदत से जा सकते है| अगर आप अपने खुद के वाहन से जा रहे है तो आप गूगल मैप की मदत से आसानी से जा सकते है|
1 thought on “आगा खान पैलेस का इतिहास और घूमने की जानकारी | Aga Khan Palace”