आगा खान पैलेस का इतिहास और घूमने की जानकारी | Aga Khan Palace

Aga khan palace pune
Aga Khan Palace Pune

आगा खान पैलेस महाराष्ट्र राज्य के पुणे शहर में स्थित एक प्रसिद्ध और ऐतिहासिक स्थल है| इस महल को इतिहास में बोहोत महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है|  इस खूबसूरत महल का निर्माण प्रसिद्ध शासक मोहम्मद शाह आगा खान 3 ने 1892 में करवाया था| और यह महल लगभग १९ एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है| आइये हम इस आगा खान पैलेस के इतिहास के बारे में पूरी जानकारी लेते है|

आगा खान पैलेस का इतिहास | Aga khan palace history

इस आगा खान पैलेस को स्वतंत्रता के दिनों में एक महत्वपूर्ण स्थान मिला है| यह से स्वतंत्र भारत के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है| ये वही महल है जहाँ महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी, सरोजिनी नायडू और महादेव देसाई को बंदी बनाया गया था| इसी के दौरान महात्मा गांधीजी की पत्नी कस्तूरबा गांधी और महादेव देसाई की मृत्यु हो गयी| और उन्हें इसी महल के परिसर में दफनाया गया| इस महल में करीब 2 साल तक भारत के स्वतंत्र सैनानियों को कैद करके रखा गया था| इस महल का एतिहासिक महत्त्व को देखते 2003 me भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने इसे “गांधी राष्ट्रीय स्मारक” के रूप में घोषित किया|

Aga khan palace in hindi
Aga khan palace

इस महल में घूमने और देखने के लिए आज भी महात्मा गाँधी और उनकी पत्नी कस्तूरबा गाँधी जी के कई सामान का संग्रह मौजूद है| महल के अंदर महात्मा गाँधी, उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी और उनके कुछ साथियो की प्रतिमाये, तस्वीरें और बोहोत सी कलाकृती लगाई हुई है| साथ ही यहां पे महात्मा गांधी जी का वो कमरा भी मौजूद है जहा वो रहते थे| इस आगा खान पैलेस में हर साल गांधी मेमोरियल सोसाइटी द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है| इस प्रोग्राम में दूर दूर से लोग शामिल होते है|

आगा खान पैलेस घूमने का समय | Aga Khan Palace Timing :

आगा खान पैलेस सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम को 5:30 बजे तक खुला रहता है।

आगा खान पैलेस का प्रवेश शुल्क | Aga khan Palace Entry Fee :

आगा खान पैलेस का प्रवेश शुल्क हर एक भारतीय व्यक्ति के लिए 5 रूपये और विदेशी व्यक्ति के लिए 100 रखा गया है|

आगा खान पैलेस कैसे पहुंचे | How to reach Aga khan palace

आगा खान पैलेस यह पुणे स्टेशन से लगभग 10 किलोमीटर दूर नगर रोड पर स्थित है| यहाँ आप सिटी बस या फिर ऑटोरिक्षा की मदत से जा सकते है| अगर आप अपने खुद के वाहन से जा रहे है तो आप गूगल मैप की मदत से आसानी से जा सकते है|

Spread the love

1 thought on “आगा खान पैलेस का इतिहास और घूमने की जानकारी | Aga Khan Palace”

Leave a Comment

10 Hidden Gems In Lonavala You Need To See 8 Places To Visit In Chikhaldara Hill Station During Monsoon शनिवार वाड़ा पुणे | Shaniwar Wada In Hindi 10+ पुणे में घूमने की जगह और उसकी जानकारी | Pune me ghumne ki Jagah